तेजगढ़ पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

दमोह:पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में 18 अगस्त 2025 की सुबह 5:50 बजे में थाना प्रभारी तेजगढ़ उनि अरविन्द्र सिंह व स्टाफ सउनि. संतेन्द्र सिह राजपूत, प्र.आर.201 रघुराज सिंह, प्र.आर. अजय पटेल, आर. 366 चेन सिंह, आर. 450 प्रवीण, जीआरएस बलराम शर्मा, साईवर सैल दमोह से प्र. आर. राकेश अठ्या द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मोहरा तिगड्‌डा हिनोती पर दविश देकर एक काले रंग एक्स.यू.व्ही.500 क्र. एमपी .09 एलसी 1717 कार से 15 पेटी देशी शराब कीमती 70000 रूपये की व एक काले रंग एक्स.यू.व्ही. 500 क्र. एमपी 09 सीएल 1717 कार कीमती 05 लाख रूपये की जप्त की गई.कार सवार आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्र. 176/25 धारा 34(2) आबाकरी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
बरामद संपत्ति
10 पेटी में 500 पाव देशी लाल मसाला शराब व 05 पेटी में 250 पांव देशी प्लने शराब कुल 750 पाव देशी शराब कीमती 70000 रूपये व एक काले रंग एक्स.यू.व्ही.500 क्र. MP.09.CL. 1717 कार कीमती 05 लाख रूपये.

Next Post

आरक्षक से मांगी रंगदारी, डंडे से हमला, धमकाया, सरेराह गुंडई, प्रकरण दर्ज

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंर्गत बेलखाडू चौराहे में बदमाशों ने शराब पीने के लिए आरक्षक से रंगदारी मांग ली और अभद्रता करते हुए मारपीट करते हुए डंडे से हमला कर दिया। इसके अलावा पुलिस जवान को धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के […]

You May Like