केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची अयोध्या

अयोध्या 08 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या के संक्षिप्त दौरे पर बुधवार को पहुंची। महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय वित्त मंत्री का स्वागत सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया।

एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री का काफिला सिविल लाइन स्थित एक होटल पहुंचा। निर्मला सीतारमण तीन बजे अयोध्या के वृहस्पति कुंड पहुंचेगी जहां वह दक्षिण भारतीय महापुरुषों की प्रतिमाओं का लोकार्पण करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृहस्पति कुंड पर ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत करेंगे। वित्त मंत्री इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पहुंचकर एक कार्यक्रम को संबोधित करेगी। वहां पर दक्षिण भारतीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री अपने परिवार के साथ कल रामलाला का दर्शन पूजन अर्चन करेगी और बाद में दिल्ली प्रस्थान कर जायेंगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही केंद्रीय वित्त मंत्री के दिल्ली प्रस्थान अयोध्या में रहकर उनके सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

 

Next Post

बर्फ़बारी के बाद पहाडों पर मौसम हुआ खुशनुमा, बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़

Wed Oct 8 , 2025
चमोली (वार्ता) उत्तराखं के पर्वतीय जिले चमोली जिले में बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम खुशनुमा हुआ हुआ। बदरीनाथ में मौसम अनुकूल होने पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस समय उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों और धामों बंगाली यात्रियों की सबसे अधिक बढ़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरीनाथ मंदिर के […]

You May Like