पंढरीनाथ थाने पर हंगामा,सोनम और पायल गुट के किन्नर भिड़े

इंदौर:शहर में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद उस समय गहरा गया जब एक गुट ने दूसरे पर धर्म परिवर्तन और मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया. मामला पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का है, जहां सोनम गुट के किन्नर बड़ी संख्या में पहुंचे और पायल गुट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया.

सोनम गुट का आरोप है कि पायल गुट के सदस्य न केवल उनके साथ मारपीट कर रहे हैं, बल्कि जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर नंदलाल पुरा निवासी सपना गुरु ने एफआईआर की मांग की. मामले को शांत कराने के लिए एसीपी हेमंत चौहान मौके पर पहुंचे और किन्नरों से बातचीत की. उन्होंने सोनम गुट से लिखित शिकायती आवेदन लिया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया.

एसीपी चौहान ने जानकारी दी कि दो वर्ष पूर्व विजय नगर क्षेत्र में हुई एक पुरानी घटना में आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था. अब उक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. उसी को लेकर भी किन्नर थाने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि सोनम और पायल गुट के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है और दोनों गुट पहले भी एक-दूसरे पर कई बार केस दर्ज करवा चुके हैं.

Next Post

हर जिले का हो अलग पर्यावरण प्लान

Fri Apr 25 , 2025
इंदौर: संयुक्त आयुक्त विकास डी.एस. रणदा की अध्यक्षता में एआईसीटीएसएल सभागृह में जिला पर्यावरण नियोजन में जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास को समाहित करने संबंधी संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए रणदा ने कहा कि पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसका […]

You May Like