जेयू में कुत्तों का हमला, आठ लोगों को काटा, खेल मैदान और हनुमान मंदिर के पास हुई घटना

ग्वालियर: जीवाजी यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह की सैर पर निकले लोगों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के खेल मैदान और हनुमान मंदिर के आसपास अचानक कुत्तों का झुंड आ गया और वहां टहल रहे लोगों को निशाना बना लिया। घटना के बाद परिसर में दहशत का माहौल है और लोगों में डर व्याप्त हो गया है।

कुत्तों के काटने से घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। यूनिवर्सिटी के पास रहने वाले हेमेश दंडौतिया सुबह की सैर पर गए थे। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया। उन्होंने कुत्ते से बचने के लिए पैर आगे कर लिया तो कुत्ते ने उनका लोअर पकड़कर फाड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद देर करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए तुरंत उपचार जरूरी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना कि यदि किसी को कुत्ता काटे तो घाव को तुरंत साफ पानी से धोकर बिना देर किए अस्पताल पहुंचें।

Next Post

पुलवामा शहीद स्मृति दिवस पर जवानों ने निकाली श्रद्धांजलि यात्रा

Sun Feb 15 , 2026
ग्वालियर: पुलवामा दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर मे पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी, सदस्यों एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल वीर शहीद नरेंद्र सिंह राणा द्वार से झलकारी बाई पार्क, आकाशवाणी ग्वालियर तक श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन […]

You May Like