ग्वालियर: पुलवामा दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर मे पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी, सदस्यों एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल वीर शहीद नरेंद्र सिंह राणा द्वार से झलकारी बाई पार्क, आकाशवाणी ग्वालियर तक श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर चंबल संभाग ग्वालियर जिला अध्यक्ष पूरन सिंह भदोरिया, भिंड जिला अध्यक्ष राकेश राजावत, आईवीओ से राधेश्याम दंडोतिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्वालियर-चंबल संभाग के अनेक पूर्व सैनिक, सीआरपीएफ के अधिकारीगण, वीर नारियां एवं शहीदों के माता-पिता, गोहद से महेश कारारिया ब्लॉक अध्यक्ष, ग्वालियर पुलिस प्रशासन एवं ग्वालियर जिले के देश भक्त उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यक्षों द्वारा वीर नारियों एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित समस्त देशभक्तों ने वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
