फरवरी-मार्च में चलेगी 20 होली स्पेशल ट्रेनें, रूट-शेड्यूल जारी

ग्वालियर: होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन से कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04651/04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन 1 से 31 मार्च तक नियमित चलाई जाएगी। गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के चलते 5 से 24 अप्रैल तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्पेशल ट्रेन का ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल
नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल: गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 7:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 8 मार्च तक प्रतिदिन बरौनी से रात 12:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 3:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल: गाड़ी संख्या 04060 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी, जो हाजीपुर में ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 4 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 8 मार्च तक संचालित होगी।
हावड़ा-रक्सौल स्पेशल: गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी, 07 व 14 मार्च 2026 शनिवार को हावड़ा से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 01, 08 एवं 15 मार्च रविवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी

Next Post

अमेरिका भारत व्यापार समझौते पर राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार को कठघरे में खड़ा किया

Sun Feb 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आरोप लगाया है कि इस समझौते से देश के कृषि क्षेत्र को लंबे समय में नुकसान पहुंच सकता है और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।श्री गांधी ने रविवार […]

You May Like