
श्योपुर। जिले की अमराल नदी में नहाने के दौरान बहे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ढूंढ निकाला है। युवक का नाम बबलू पुत्र शंकर आदिवासी है। वह ढ़ेंगदा गांव का रहने वाला था। बबलू अमराल नदी में नहाने गया था, इसी दौरान तेज बहाव में वह बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तेज बहाव और नदी में उफान के चलते रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाई आई। क्षेत्र के जंगलों में हुई भारी बारिश के कारण अमराल नदी में जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है।
