शहर के चारों तरफ सिर्फ सफाई ही दिखे: निगमायुक्त

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शहर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान निगमायुक्त के द्वारा सफाई के साथ-साथ शहर के उद्यानों, डिवाइडरों, लेफ्ट टर्न, सड़कों, कंजरवेंसियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी मुआयना सघनतापूर्वक किया जा रहा है, इसी कड़ी में निगमायुक्त के द्वारा विजय नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटैल उद्यान का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उद्यान की साफ-सफाई देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए निगमायुक्त ने टीम की सराहना की और पार्क को और अधिक सुसज्जित एवं सुविधायुक्त बनाने निर्देश दिये।इसके बाद निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा लोककर्म विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यो को गंभीरता के साथ करें और सुव्यवस्थित पार्क विकसित हो, पार्को की सुन्दरता बढ़े और अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पानी की उपलब्धता के साथ-साथ साफ-सफाई गार्डनिंग और ओपन जिम के साथ बच्चों के लिए फिसलपट्टी आदि उपकरण लगाने के निर्देश दिये।

Next Post

ईश सोढ़ी ने रचा इतिहास

Mon Nov 10 , 2025
न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी ने टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में मुस्ताफिजुर रहमान को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट लेकर […]

You May Like