न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी ने टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में मुस्ताफिजुर रहमान को पीछे छोड़ दिया है।
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
ईश सोढ़ी ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ा है। मुस्तफिजुर रहमान का टी20आई में 155 विकेट है। वहीं अब न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ईश सोढ़ी के नाम 156 विकेट हो गया है। वो अब अपने देश के पूर्व खिलाड़ी टिम साउदी और अफगानिस्तान के राशिद खान से पीछे है।
टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है। उन्होंने अब तक 182 विकेट अपने नाम किया है। उसके बाद 164 विकेट के साथ टिम साउदी दूसरे नंबर पर है। वहीं ईश सोढ़ी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 182 – राशिद खान
- 164 – टिम साउदी
- 156 – ईश सोढ़ी
- 155 – मुस्तफिजुर रहमान
- 149 – शाकिब अल हसन
