बांदकपुर में कांवड़ यात्रा का भव्य अभिनंदन, जैन विद्वोदय परिवार और व्यापारी संघ ने पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर किया स्वागत

बांदकपुर/दमोह। भेड़ाघाट से बांदकपुर धाम तक 121 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पर निकले प्रदेश के राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी व उनके भाई सत्येंद्र सिंह, नितेंद्र सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।जुझार घाट गांव से लेकर बांदकपुर तक के लिए यात्रा प्रभारी बांदकपुर सरपंच सुनील डबुल्या बनाए गए।यात्रा प्रभारी सुनील डबुल्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। ग्राम जुझार में ग्रामीणों ने स्वागत किया। रोहनिया सिद्ध क्षेत्र में समाजसेवी व भाजपा नेता हाकम सिंह लोधी ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का भोजन प्रसाद रोहनिया सिद्ध क्षेत्र में संपन्न हुआ।बांदकपुर पहुंचने पर सभी ग्रामवासियों व सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बांदकपुर व्यापारी संघ द्वारा भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं जैन समाज के विद्युदोदय परिवार की महिला मंडल की महिलाओं ने राज्य मंत्री के साथ चल रही परिवार की महिलाओं का पुष्प वर्षा कर तिलक लगाकर स्वागत किया।स्वागत करने वालों में विद्युदोदय परिवार की सुनीता डबुल्या, सुलेखा डबुल्या, प्रियंका जैन, हेमा जैन, लीना निपुण जैन, मनीता जैन सहित समस्त महिलाएं एवं व्यापारी संघ से अध्यक्ष श्रीराम शुक्ला, सचिव अमित लखेरा सहित समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।

Next Post

फरार पशु तस्कर को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा

Wed Aug 26 , 2026
पांढुरना, मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पिकअप वाहन में लाद्कर महाराष्ट्र के कत्लखाने जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने 28 जुलाई की रात्रि ग्राम सिराठा और गोरलिखापा के बीच पकड़ था,लेकिन इस दौरान ग्रामीणों का चकमा देकर भागने वाले वाहन चालक कालु शाह को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अंत:बीते […]

You May Like