फरार पशु तस्कर को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा

पांढुरना, मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पिकअप वाहन में लाद्कर महाराष्ट्र के कत्लखाने जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने 28 जुलाई की रात्रि ग्राम सिराठा और गोरलिखापा के बीच पकड़ था,लेकिन इस दौरान ग्रामीणों का चकमा देकर भागने वाले वाहन चालक कालु शाह को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अंत:बीते रात्रि महाराष्ट्र के वरूड़ से पकडकर पुलिस द्वारा इसे आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां इसकी जमानत रद्द होने पर इसे जेल भेजा गया।

गौरतलब हो कि बीते 28 जुलाई 2026 की रात्रि 10 मवेशियों को कु्ररता पूर्वक बाधकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहें पिकअप वाहन क्रमांक एमपी.04 जी.बी.2480 को नगरीय सीमा से लगे ग्राम सिराठा तथा गोरलीखापा के बीच ग्रामीणों ने पकडा था,हालांकि इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर इस उक्त वाहन का चालक कालु फरार हो गया था,लेकिन इस वाहन की रेकी कर रहें शिवसेना के जिला अध्यक्ष संजय इंगोले के पुत्र भूषण इंगोले के खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही फरार वाहन चालक कालू की सरगर्मी से तलाश में जूट गई थी।

मुखबिर की सूचना तथा काफी मशक्कत के बाद अंत:इस फरार वाहन चालक कालु उर्फ परवेज अफजल शाह निवासी आमनेर तहसील वरूड जिला अमरावती महाराष्ट्र को पुलिस ने बीते रात्रि वरूड़ से गिरफ्तार कर पांढुरना लाया इसके खिलाफ धारा 4,6,9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम ,11 घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में कार्यवाही कर आज बुधवार को जब उसे स्वयं थाना प्रभारी अमित दानी अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस वाहन से लेकर न्यायालय जा रहीं थी,इसी दौरान पुलिस का यह वाहन बीच रास्ते में ही खराब होने पर मजबूरन पुलिस को इस मुख्य पशु तस्कर कालू को पैदल ही न्यायालय ले जाना पड़ा,जहां इसकी जमानत निरस्त होने पर उसे जिला जेल भेजा गया।

Next Post

चाकघाट में बेलन नदी में कूदे युवक का शव मिला, दो दिन से चल रहा था रेस्क्यू

Wed Aug 26 , 2026
रीवा, चाकघाट थाना क्षेत्र के डीह स्थित बेलन नदी में दो दिन पूर्व कूदे युवक आर्यन यादव का शव आखिरकार बरामद हो गया। त्योंथर की एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। रविवार 17 अगस्त 2026 को टीम को शव बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने […]

You May Like

मनोरंजन