सुठालिया: इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंद है. सुठालिया में करीब एक दर्जन लोगों की चोर गैंग ने कस्बे के सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर ताले तोड़े. गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसियों के जगाने पर व्यापारी उठे और हलचल देखकर चोर वहां से भाग निकले. इस प्रकार चोरी की एक बड़ी वारदात होने से बच गई.सर्राफा व्यवसाई के यहां एक दर्जन बदमाशो ने गैंग बनाकर शटर के ताले काटकर डकैती डालने का प्रयास किया.
सुठालिया में ये एक दर्जन चोर बेखौफ होकर कैसे घूम रहे थे. व्यापारी श्री सोनी ने बताया कि मोहल्ले में कुछ समय से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है. गत दिनों एक मोटर साइकिल चोरी हो गई जिसका कुछ पता नहीं चला. मामले में पुलिस ने चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही आसपास के सीसी टीवी कैमरे भी खंगाले है. समीप ही एक अन्य व्यापारी के कैमरा में अपराधियों की आवाजाही देखी गई.
