पिता ने फेंका था जमीन पर, मासूम की 4 दिन बाद मौत

उज्जैन। पत्नी से हुए विवाद में पति ने 3 साल के बालक को जमीन पर फेंक दिया था। गंभीर घायल हुए बालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था चार दिन बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर जेल भेजा था अब हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। 28 जून की शाम को बड़ा नगर तहसील के ग्राम उमरिया में सडक़ मार्ग पर आजाद शाह ने पत्नी मुस्कान से घूंघट लेने की बात पर हुए विवाद में अपने 3 साल के पुत्र तनवीर को जमीन पर फेंक कर हत्या का प्रयास किया था। बालक तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए बडऩगर से उज्जैन रेफर किया गया था। पुलिस ने मामले में घायल बालक की मां मुस्कान की शिकायत पर पिता तनवीर शाह के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जिसे जेल भेजा गया है। इधर बालक का चार दिनों से निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था उसके सिर में अंदरुनी गंभीर चोट लगी थी जिसके चलते उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। बालक की मौत होने की खबर स्थानीय पुलिस को लगी तो तडक़े अस्पताल पहुंची और बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए चरक अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोपा गया है। पुलिस के अनुसार पूर्व में दर्ज हत्या के प्रयास का प्रकरण अब मासूम की मौत होने पर हत्या में बदल जाएगा।

Next Post

पद का घमंड कभी मत करना हम सब पानी के बुलबुले

Thu Jul 3 , 2025
उज्जैन. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को उज्जैन पहुंचे, यहां सर्किट हाउस पर 10 मिनट रुकने के बाद सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में न जाते हुए चांदी द्वार से ही उन्होंने बाबा के दर्शन पश्चात नंदी हाल में ध्यान लगाया, देश प्रदेश की […]

You May Like