युवक की लाश को लोडिंग ऑटो से मेडिकल कॉलेज परिसर में फेंक कर भाग गए दोस्त

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के मेडिकल परिसर में कुछ लोग एक लोडिंग ऑटो में एक युवक की लाश को रखकर लाए और परिसर में छोड़कर भाग गए, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान अनिल जाटव उम्र 35 साल इंदिरा कॉलोनी कोलारस के रूप में हुई। युवक के परिजन का आरोप है,कि उसकी हत्या कर लाश को मेडिकल कॉलेज फैक गए है।

अनिल के भाई राजकुमार जाटव ने बताया कि अनिल कोर्ट की तारीख का कहकर घर से गुना के लिए निकला था। उसने पत्नी से कुछ पैसे भी लिए थे। कोलारस के विनोद जाटव का फोन आया कि अनिल को करंट लग गया है, वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जब परिजन कॉलेज पहुंचे, तो अनिल मृत अवस्था में मिला। विनोद जाटव ने बताया कि, उसे रामपाल लोधी का कॉल आया कि अनिल को बिजली के खंभे से करंट लगा है। फिर वह ब्रिजेंद्र और एक अन्य युवक के साथ अनिल को लोडिंग वाहन में डालकर मेडिकल कॉलेज छोड़ गए। मृतक अनिल जाटव कोलारस में रहने वाले विनोद जाटव के यहां वेल्डिंग का काम करता था। अनिल के हादसे की सूचना विनोद जाटव ने ही थी,अनिल जाटव की मौत करंट लगने के कारण बताई जा रही है लेकिन उसके किसी भी प्रकार के जलने और चोट के निशान नहीं हैं। अनिल के कपड़े भी साफ सुथरे है।

Next Post

विदेशी दौरे में मेजबान देशों के नेताओं को राम-मंदिर की प्रतिकृति, मधुबनी पेंटिंग जैसे उपहार दिये मोदी ने

Tue Jul 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं को भारतीय कला-संस्कृति और लोक आस्थाओं को दर्शाने वाले चुनिंदा संग्रहणीय उपहार भेंट किये। श्री मोदी द्वारा भेंट किए गए इन उपहारों में अयोध्या में नव निर्मित भव्य राम-मंदिर की प्रतिकृति, पावन […]

You May Like