अमरनाथ यात्रा पर दमोह से युवाओं का जत्था रवाना

 

दमोह. शहर से अमरनाथ यात्रा पर एक दर्जन से अधिक युवाओ का जत्था मंगलवार सुबह दमोह से रवाना हुआ है.जो आज सुबह जम्मू पहुंचेगे और इसके बाद पहलगाम होकर अमरनाथ पहुंचेंगे.जहां बाबा अमरनाथ के दर्शन उपरांत वापसी होगी. दमोह से गए युवा हरि रजक, मयंक सेन, अंशुल राठौर, अजय सेन, शिवम गुप्ता, अतुल परिहार, जिमी रजक,देवेंद्र सेन, जीतू विश्वकर्मा, हिमांशु नामदेव, रवि रैकवार, धर्मेंद्र सेन, मनोज साहू, दीपक सेन के अलावा और भी युवा साथ ही अमरनाथ यात्रा पर गए हुए हैं जिनकी यात्रा मंगलमय होगी, ऐसी सभी ने कामना की है.

सावन महीने तक चलती है यात्रा

अमरनाथ यात्रा एक प्रमुख हिंदू तीर्थयात्रा है, जो जम्मू और कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा में भगवान शिव के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने के लिए की जाती है.यह यात्रा आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होती है और सावन महीने तक चलती है.

Next Post

भाजपा की संगठित लूट के विकास को हर बार बहाकर ले जाता है मानसून : राहुल

Tue Jul 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा शासन में लूट मची हुई है लेकिन कमीशनखोरी पर टिका सारा विकास भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े पुलों, सड़कों, रेल पटरियों के ढ़हने से हर बार मानसून की […]

You May Like