सूने मकानों में हाथ साफ करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

इंदौर: लसुडिया पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए दो ऐसे पेशेवर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण उड़ा चुके थे. दोनों आरोपियों से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और वारदात में उपयोग की गई एक्टिवा स्कूटी जब्त की है.30 जुलाई को गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक चोरी की योजना बनाते लसुडिया इलाके में घूम रहे हैं. घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल 28 पिता कैलाश गुणावत, निवासी कन्नोद, हाल निवासी मालवीय नगर, और सलमान 31 पिता नसरुद्दीन खान, निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, इंदौर के रूप में हुई. पूछताछ में दोनों ने लसुडिया क्षेत्र में पांच घरों में चोरी करना कबूल किया. 16 जुलाई को वेकुंठधाम कॉलोनी में फरियादी देवेश शुक्ला ने अपने रिश्तेदार के घर से नकदी और जेवर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

जांच में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दोनों आरोपी काले रंग की एक्टिवा पर वारदात करते दिखे. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की जानकारी पर पुलिस ने दोनों को दबोचा. गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय दोनों आरोपी गिर पड़े, जिससे उनके हाथ-पैर में चोट आई. कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलने पर इन्होंने लसुडिया पुलिस ने अन्य वारदातों में जुड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा किया. आरोपियों की निशानदेही पर करीब 5 लाख रुपए के आभूषण बरामद हुए.
लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
सलमान और अनिल के खिलाफ चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार और जुआ एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं. सलमान पर 15 और अनिल पर 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो विजयनगर, खजराना, पलासिया, कनाडिया और लसुडिया थानों में प्रकरण दर्ज हैं.

Next Post

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रो-पंजा लीग सीजन- 2 की तैयारियों को देखा, जिम्नेज़ियम का उद्घाटन

Sun Aug 3 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों से सुसज्जित नए जिम्नेज़ियम का उद्घाटन किया, जो दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधाओं को और बेहतर बनाएगा। इस दौरान […]

You May Like