इंदौर: जन्मदिन पाटी में आपस में झगड़ रहे लोगों को रूक कर देखना युवक को भारी पड़ा गया. झगड़ा कर रहे लोगों ने युवक पर हमला कर दिया. हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.पुलिस अधिकारियों के अनुसार शादी से लौट रहे युवकों के बीच जवाहर टेकरी पर जन्मदिन पार्टी में हुए विवाद को देखने रुकना एक युवक को भारी पड़ गया.
वहां झगड़ रहे लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. दूसरे मामले में पहली मंजिल पर शराब पीते समय एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया. उसे गंभीर चोटें आईं. अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई. पुलिस साथी से सख्त पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके.
कुसी पर बैठे-बैठे आया साइलेंट अटैक
टीवी रिपेयर कराने दुकान पहुंचे एक ग्राहक को कुर्सी पर बैठे-बैठे ही साइलेंट अटैक आया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसी प्रकार एक महिला की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. दोनों मामलों में स्वास्थ्य संबंधी कारण प्रमुख माने जा रहे हैं.
तबियत बिगड़ने के बाद नाबालिग ने तोड़ा दम
पालदा क्षेत्र में मैथी के पराठे खाने के बाद एक नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ घंटे बाद उसकी हालत फिर खराब हो गई और उसे दोबारा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने फूड पॉयजनिंग की आशंका में जांच शुरू कर दी है. पुलिस सभी मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
