नर्मदा परिक्रमा पथ पर आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में लाए गति – प्रहलाद

भोपाल, 28 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ पर आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में गति लाएं। उन्होंने पौधरोपण के फेंसिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री पटेल ने आज यहाँ मंत्रालय स्थित कार्यालय में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवनों एवं सामुदायिक भवनों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए द्वितीय किश्त शीघ्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके। इसके साथ ही जुलाई माह में 23, 24 और 25 तारीख को विगत वर्ष की भांति तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कार्यशाला की रूपरेखा शीघ्र तैयार कर आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिये भी निर्देशित किया। बैठक के दौरान भवन विहीन जिला एवं जनपद पंचायतों के लिए नवीन भवनों की स्वीकृति के लिए डिजाइन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

Next Post

उत्तरी यमन के हिरासत केंद्र में अमेरिकी हवाई हमलों में मृतकों की संख्या 68 हुई

Mon Apr 28 , 2025
सना, 28 अप्रैल (वार्ता) यमन के उत्तरी प्रांत सादा में एक हिरासत केंद्र पर सोमवार को हुए अमेरिकी हवाई हमले में मृतकों की संख्या 68 तक पहुंच गयी और अन्य 47 घायल हो गए। ये सभी प्रवासी अफ्रीकी हैं। हूती संचालित अल-मसीरा टीवी ने यहां बताया कि आज सुबह उत्तरी […]

You May Like