ट्विशा शर्मा मौत मामले में घिरी पुलिस, 9 दिन बाद भी आरोपी फरार, अब हाईकोर्ट जाएगा परिवार

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस की शुरुआती जांच और कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान मिलने के बावजूद मुख्य आरोपी नौ दिन बाद भी फरार है। इस बीच ट्विशा के परिजन अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं, जहां वे गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। सोशल मीडिया पर चल रहे जस्टिस फॉर ट्विशा शर्मा अभियान ने भी पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है।

उसकी शुरुआती कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। घटना के नौ दिन बाद भी मुख्य आरोपी समर्थ सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है, जबकि एम्स की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिलने का उल्लेख किया गया था। इस बीच सोशल मीडिया पर चल रहा JUSTICE FOR TWISHA SHARMA अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है, जिससे पुलिस और प्रशासन पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

मामले में पुलिस ने आरोपी पर घोषित इनाम राशि 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है। आरोपी की तलाश में छह टीमें लगाई गई हैं, एसआईटी गठित की गई है और लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली और शुरुआती जांच पर सवाल उठा रहे हैं।

ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जस्टिस फॉर ट्विशा शर्मा अभियान के जरिए लोग निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का जिक्र होने के बावजूद पुलिस शुरुआती दौर में आरोपी तक क्यों नहीं पहुंच सकी।

उधर ट्विशा के परिजन भोपाल पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। परिवार का आरोप है कि उन्होंने शुरुआत से ही मामले को संदिग्ध बताया था, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिजन अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। हाईकोर्ट में आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों की अग्रिम जमानत रद्द करने और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग उठाई जाएगी। साथ ही परिवार डिजिटल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा सुरक्षित रखने की मांग को लेकर अलग आवेदन भी दायर करेगा।

मामले ने अब केवल एक संदिग्ध मौत से आगे बढ़कर पुलिस जांच, प्रशासनिक जवाबदेही और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Next Post

मास्टर प्लान सड़क के लिए निगम की कार्रवाई, 16 मकानों के अवैध हिस्से हटाए

Thu May 21 , 2026
इंदौर। शहर में मास्टर प्लान की सड़क निर्माण परियोजना को गति देने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहे तक प्रस्तावित सड़क मार्ग में बाधक बने 16 मकानों के अवैध हिस्सों को हटा दिया। निगम की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों […]

You May Like