
ग्वालियर। भारत विकास परिषद, तानसेन शाखा द्वारा ‘सेवा के स्थायी प्रकल्प’ के अंतर्गत प्रति शुक्रवार सिविल हॉस्पिटल, हजीरा में रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन शाखा के सदस्य डॉ. ओ. पी. सिंहल एवं उनके प्रतिष्ठान सिंहल ऑप्टिकल एंड डेंटल के सहयोग से किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में आज शुक्रवार को ‘सेवा के स्थायी प्रकल्प’ के अंतर्गत भोजन वितरण किया गया।तानसेन शाखा के सदस्य सेवा कार्य में सहभागी बने। सिविल हॉस्पिटल, हजीरा पर आयोजित कार्यक्रम में राम रतन गर्ग अध्यक्ष, पूनम पाण्डेय सचिव, राम किशन गुप्ता कोषाध्यक्ष सहित भारत विकास परिषद की तानसेन शाखा के सदस्यगण उपस्थित थे।
