श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंची ग्राम पंचायत पटौहा की भव्य द्वितीय कावड़ यात्रा

दमोह। भोले बाबा की कृपा से ग्राम पंचायत पटौहा (छेवला) से द्वितीय वर्ष की भव्य कावड़ यात्रा श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के लिए निकाली गई।कावड़ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा और स्वागत सत्कार कर अभिनंदन किया। बरसते पानी के बीच कावड़ यात्री बिलाई होते हुए श्री जागेश्वर नाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर ग्राम पंचायत पटौहा सहित आसपास के करीब 2000 क्षेत्रवासियो ने बाबा भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस कावड़ यात्रा को सफल बनाने में सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार कुर्मी‌और समस्त क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु बिलाई चौकी प्रभारी मलखान सिंह और पुलिस बल तैनात रहा।भक्तों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Next Post

कोर्ट का आदेश बेअसर, जेयू में आज से आंदोलन

Sun Aug 23 , 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 19 स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, सातवें वेतनमान और 24 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघों ने आज 24 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। मांगें नहीं मानी गईं तो 8 सितंबर से पूर्णकालीन हड़ताल होगी। स्थायी कर्मी संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा […]

You May Like