फल उत्पादन और प्रसंस्करण में रोजगार के अवसर बताए

इंदौर: शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय के बीज प्रौद्योगिकी विभाग की पांच दिवसीय कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी कार्यशाला के तीसरे दिन फल उत्पादन और फल-सब्जियों के परिरक्षण पर व्याख्यान व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. मुख्य अतिथि वीर सिंह जाटव ने आधुनिक फल उत्पादन तकनीकों और फल परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला. प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन में रोजगार की संभावनाएं बताईं.

विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण दिया. प्रो. अशोक जाट ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने की बात कही. विशेषज्ञ प्रो. डॉ. दीक्षा टेम्बले ने फलदार पौधों के चयन, रोपण, सिंचाई, पोषण प्रबंधन और सघन बागवानी की जानकारी दी. श्रीमती मनदीप कौर ने जैम, जेली और अचार बनाने, पैकेजिंग तथा सुरक्षित भंडारण की विधियां समझाईं. कार्यक्रम का संचालन प्रो. लव असाटी ने किया और आभार प्रो. सोनाली परमार ने माना. आयोजन में प्रो. धर्मेंद्र जाट, प्रो. पूजा छीरसागर, सुश्री निकिता कौशल, सुश्री तान्या सारवान, अनिल गुर्जर, लवकुश यादव और वॉलिंटियर्स का सहयोग रहा

Next Post

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मझौली में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat Oct 24 , 2026
मझौली।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली एवं नगर कांग्रेस कमेटी मझौली के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया धरना प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी मझौली को सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन […]

You May Like