भिण्ड: शहीदों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भिण्ड द्वारा 16 दिसम्बर, सोमवार को प्रातः 10 बजे कम्युनिटी हॉल, जिला सैनिक कार्यालय के पास, बाईपास रोड, भिण्ड में राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को आर्थिक सहायता के अलावा विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा तथा रिकॉर्ड ऑफिस, सीडीए पेंशन प्रयागराज सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी तथा समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। साथ ही साथ शासन द्वारा देय सभी सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी |
मध्य प्रदेश के समस्त पूर्व सैनिकों से कहा गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने पहचान पत्र, डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक एवं पीपीओ सहित रैली में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
