जबलपुर:निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सोमवार को सुपर मार्केट से होते हुए लार्डगंज थाना के पास, बड़ा फुहारा, गल्ला मंडी से पड़ाव, बड़ा फुहारा से कमानिया, विजय कट पीस, अंधेर देव, गंजीपुरा तक की सड़क के आसपास अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। साथ ही धनवंतरी चौक से अतिक्रमण हटाये गए, गढ़ा थाने के पास खटवानी शोरूम के पास अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटाने और चालान की कार्रवाई की गयी।
कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुपर मार्केट से होते हुए लार्डगंज थाना के पास, बड़ा फुहारा, $गल्ला मंडी से पड़ाव, बड़ा फुहारा से कमानिया, विजय कटपीस, अंधेर देव, गंजीपुरा तक फुटपाथ पर लगे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही इन इलाकों में वर्षों से सड़क किनारे जमे चाय पान के टपरों को भी जप्त करने की कार्रवाई के साथ-साथ विद्युत पोलों और सड़क किनारे की जालियों में लगे पुराने फटे बैनर पोस्टरों को भी निकालने की कार्रवाई की गयी।
