CM को बच्चियों ने बांधी राखी

उज्जैन:उज्जैन में एक कार्यक्रम में जाते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अपना काफिला रुकवाया और ग्रीन फील्ड स्कूल की बच्चियों से आत्मीयता से भेंट की। बच्चियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आशीर्वाद और उपहार देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री का यह सरल और भावनात्मक जेस्चर सभी के दिल को छू गया और वातावरण को आत्मीय बना दिया। यह दृश्य सामाजिक सौहार्द और संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण बना।

Next Post

CM ने बेस्ट लाइफ स्टाइल कंपनी में बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

Sun Aug 3 , 2025
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल कॉरपोरेशन कंपनी में रक्षाबंधन का पर्व बहनों के साथ मनाया। यहां कार्यरत 1500 से अधिक बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उन्हें अपने भैया के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षासूत्र का उपहार भी भेंट […]

You May Like