उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल कॉरपोरेशन कंपनी में रक्षाबंधन का पर्व बहनों के साथ मनाया। यहां कार्यरत 1500 से अधिक बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उन्हें अपने भैया के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षासूत्र का उपहार भी भेंट किया।
इस अवसर पर डॉ. यादव ने बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कंपनी के कार्यों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि बेस्ट लाइफ स्टाइल कंपनी द्वारा निर्मित सभी उत्पाद अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं, जिससे स्थानीय महिलाओं को वैश्विक मंच मिला है।
