चाणक्यपुरी मल्टी में युवक की संदिग्ध मौत, तीन दिन बाद कमरे से मिला शव

देवास: शहर के चाणक्यपुरी क्षेत्र में स्थित मल्टी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो वहां 40 वर्षीय सुरेश नामक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरेश को पिछले तीन दिनों से किसी ने नहीं देखा था। जब उसके फ्लैट से बदबू आने लगी, तो रहवासियों ने संदेह के चलते तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक सुरेश अकेला रहता था। उसका एक भाई और मां हैं, जो शहर में अलग निवास करते हैं। प्रथम दृष्टया मामला मौत के बाद तीन दिन तक शव कमरे में पड़े रहने का है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।फिलहाल मामला संदिग्ध मौत का दर्ज कर जांच की जा रही है।

Next Post

शाहरुख खान जैसे दिग्गज के साथ अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करना सौभाग्य की बात : विक्रांत मैसी

Sun Aug 3 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी का कहना है कि शाहरुख खान जैसे दिग्गज कलाकार के साथ पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करना उनके लिये सौभाग्य की बात है। शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता […]

You May Like