जबलपुर: महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ उनकी सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से 129 लोकेशन चिन्हित कर ली गई हैं जहां 783 सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की तैयारी हैं जिन नई लोकेशन को चिहिन्त किया गया हैं वहां महिला, बालिकाओं की संख्या अधिक होने के साथ इनका यहां आवागमन अधिक है जिसके चलते अब इन लोकेशन पर जल्द ही पुलिस की तीसरी आंख का पहरा होगा। हाईटेक और स्मार्ट कैमरों को लगाने के लिए रेडियो शाखा ने पुलिस मुख्यालय में प्रस्ताव भी भेज दिया हैं। स्वीकृति मिलते ही इन लोकेशन पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने काम शुरू होगा।
ऐसी लोकेशन पर लगनी है तीसरी आंख
महिला सुरक्षा को लेकर विशेष तौर पर अपराधों के हॉटस्पॉर्ट, शैक्षणिक संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल समेत जहां महिलाओं की आवाजाही अत्याधिक है ऐसी लोकेशन चिन्हित करने के साथ वहांं कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है जिससे महिलाओ, छात्राओं के साथ अभिभावकों में सुरक्षा की भावना बढऩे के साथ सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।
अभी 677 से निगरानी
पुलिस की तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीव्ही कैमरे बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने के साथ अपराधियों की धरपकड़, चालानी कार्यवाही में सीसीटीव्ही कैमरे की अहम भूमिका निभाते है, वर्तमान मेें जिले में 677 सीसीटीव्ही कैमरे लगे है जिनकी निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से हो रही हैं।
इनका कहना है
महिला सुरक्षा पर फोकस करते हुए 129 लोकेशन पर 783 सीसीटीवी कैमरे लगाये जाना प्रस्तावित है जिसका प्रस्ताव तैयार करने के बाद पुलिस मुख्यालय भेजा जा चुका है जैसे इसकी मंजूरी मिलती है इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। ये कैमरे गल्र्स कॉलेज कॉलेज, स्कूल, धार्मिक स्थल समेत जहां भी महिलाओं का आवगमन अधिक है ऐसी लोकेशन चिन्हित की गई है।
जितेंद्र पटेल, एसपी, रेडियो
