स्मार्ट मीटर की हाई-टेक निगरानी और टास्क फोर्स का छापा: पांढुरना में बिजली चोरों में हड़कंप

पांढुरना। बिजली चोरी रोकने विभाग द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता अभियान के तहत विशेष टास्क फोर्स द्वारा अब तक कुल 23 उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाहीं की जा रहीं है,वहीं शहरी क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट विद्युत मीटरों की हाई-टेक सिस्टम से निगरानी की जा रहीं है।

चोरी पकडऩे विशेष टास्क फोर्स टीम गठीत

कार्यपालन अभियंता वरूण सारस्वत द्वारा बताया कि बिजली चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए राजस्व हानी को न्यूनतम स्तर पर लाने के मुख्य उद्देश्य से विभाग अप्रैल माह में सतर्कता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है,प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह ही पांढुरना संभाग में भी इस अभियान के तहत सभी 10 विद्युत वितरण केंद्रों में विशेष टास्क फोर्स टीम का गठन किया ।

23 उपभोक्ताओं को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा 00

इस टास्क फोर्स टीम द्वारा प्रत्येक गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई,जिन्होंने तकनीकी रणनीतियों के तहत उपभोक्ताओं की सर्विस लाइन की सूक्ष्मता से जांच कर केबल काटकर या मीटर से पहले अवैध टैपिंग के जरिए की जा रहीं रहीं विद्युत चोरी को पकडा,इनके द्वारा कि गई सघन चैकिंग के चलते ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कुल 23 लोगों को अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए है,अब इनके खिलाफ विद्युत अधिनियम 2023 की धारा 126,135 एवं 138 के तहत केस दर्ज किए जा रहे है।

स्मार्ट मीटरों की हाई-टेक निगरानी 000

श्री सारस्वत द्वारा बताया कि इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में लगे स्मार्ट विद्युत मीटरों की हाई-टेक सिस्टमसें निगरानी की जा रहीं है। विभाग द्वारा विशेष रूप से उन मीटरों को चिन्हित कर रहा है,जिनके लोड प्रोफाइल में अचानक गिरावट आई है या जो ऑटोमेटिक सिस्टम टेम्पर अलर्ट जनरेट कर रहे है।

विभाग का उद्देश्य

श्री सारस्वत ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के स्मार्ट मीटरों एवं ग्रामीण अंचलों की शत-प्रतिशत सर्विस लाइनों का भौतिक सत्यापन करना है। वहीं मीटर बाईपास की घटनाओं को शून्य पर लाकर हम न केवल राजस्व हानि को रोकेंगे बल्कि उन ईमानदार उपभोक्ताओं के हितों की भी रक्षा करेंगे जो नियमित रूप से बिजली बिल की राशि का भुगतान करते है।

विभाग की अपील

विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ता,आम जनता से अपील की है कि वे बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और विभाग की इस मुहिम में सहयोग करें।

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए दिया न्यौता

Sat Apr 18 , 2026
हैदराबाद, 18 अप्रैल (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 20026 के 27वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच काफी अच्छी लग […]

You May Like