इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल को नया निदेशक मिल गया है. विक्रमकुमार शिवरामभाई ठक्कर कल रात कोलकाता से इंदौर पहुंचे. वे अब एयरपोर्ट निदेशक का कार्यभार संभालेंगे. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उन्हें कोलकाता से इंदौर स्थानांतरित करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है.
ठक्कर इससे पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर संयुक्त महाप्रबंधक (संचालन) के पद पर कार्यरत थे.
पहले भी इंदौर में कर चुके हैं काम
विक्रम ठक्कर मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। इंदौर एयरपोर्ट उनके लिए नया नहीं है. इससे पहले वे यहां एयरपोर्ट मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. ऐसे में उन्हें इंदौर विमानतल की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का पूर्व अनुभव भी है. अब निदेशक के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी शुरू होगी. विमानतल के संचालन, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बेहतर समन्वय की जिम्मेदारी उनके कार्यक्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी.
