स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने पुतिन-ट्रम्प बैठक को ‘बड़ा कदम’ करार दिया

माॅस्को, 02 सितम्बर (वार्ता) स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने मंगलवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुयी बैठक एक ‘बड़ा कदम’ है।

श्री फिको ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बैठक में कहा, “जहां तक यूक्रेन में सैन्य संघर्ष का सवाल है मेरी स्थिति पश्चिम में हमारे सहयोगी देशों से बिल्कुल अलग है। क्या मैं आपकी तरफ से अपने सहयोगियों को एक संदेश दे सकता हूं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बैठक के संबंध में आपने जो किया, वह एक बड़ा कदम है।”

श्री फिको ने कहा “यूरोपीय देशों के नेताओं को इस बारे में जानने की काफी अपेक्षा हैं कि रूसी राष्ट्रपति ने क्या कहा है और मैं इस मामले में अधिक जानकारी देना पसंद करूंगा।”

श्री फिको ने कहा, “यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता के संबंध में हमारे सामने एक बड़ा और एक महत्वपूर्ण निर्णय है। एक ओर हम कहते हैं कि प्रत्येक देश को अपनी संभावनाओं के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है और दूसरी तरफ हम इस बात पर बल देते हैं कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल होने से पहले संबंधित सभी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि वह शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्लोवाकिया यूरोपीय संघ में शामिल होने के मुद्दे पर यूक्रेन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है, लेकिन यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं बन सकता।

 

Next Post

इंडोनेशिया में एक भारतीय सहित आठ यात्रियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर लापता

Tue Sep 2 , 2025
जकार्ता, 02 सितंबर (वार्ता) दक्षिणी इंडोनेशिया के कालीमांतन प्रांत में सोमवार को एक हेलीकाप्टर का उड़ान भरने के कुछ समय बाद नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया। इसमेंं एक भारतीय नागरिक समेत आठ लोग सवार थे। प्रांत के राहत एंव बचाव कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार हेलीकाप्टर के उड़ान […]

You May Like