जकार्ता, 02 सितंबर (वार्ता) दक्षिणी इंडोनेशिया के कालीमांतन प्रांत में सोमवार को एक हेलीकाप्टर का उड़ान भरने के कुछ समय बाद नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया। इसमेंं एक भारतीय नागरिक समेत आठ लोग सवार थे।
प्रांत के राहत एंव बचाव कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार हेलीकाप्टर के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही संचार प्रणाली का नियंत्रण कक्ष से संपर्क समाप्त हो गया। इसने कोटाबारू रीजेंसी के एक हवाईअड्डे से समीपवर्ती शहर पालनग्कारया के लिये उड़ान भरी थी।
संपर्क टूटने के तुरंत बाद स्थानीय खोज एवं बचावकर्मियों और पुलिस की मदद से एक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है लेेकिन अभी तक इसका कोई सुराग नहीं मिला है।
