श्रीपेरंबदूर से चलकर राजीव गांधी ज्योति यात्रा ग्वालियर आई

ग्वालियर: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर से राजीव गांधी ज्योति यात्रा प्रारंभ हुई, जो देश प्रदेश के विभिन्न शहरों से होती हुई ग्वालियर पहुंची जहां पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने यात्रा का स्वागत कर अगवानी की, यात्रा में आए यात्रियों ने रात्रि विश्राम ग्वालियर में किया, कांग्रेसजनो ने प्रातः राजीव गांधी ज्योति यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया, यात्रा का समापन 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती पर दिल्ली पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर नमन के साथ होगा।

राजीव ज्योति यात्रा की अगवानी करने वालों में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, इब्राहिम पठान, मंगल यादव, रामनरेश परमार, पवन जैन, अनुप तिवारी, सोनू भदौरिया, भूपेन्द्र सिंह तोमर, विक्की, अजीत गोस्वामी, रमेश राजपूत सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मिलित थे।

Next Post

उपराष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन को निर्विरोध जिताने के लिए राजनाथ सिंह ने खड़गे से की बात

Mon Aug 18 , 2025
रक्षा मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष से किया संपर्क, सर्वसम्मति बनाने का प्रयास। नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता): उपराष्ट्रपति चुनाव में सर्वसम्मति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) […]

You May Like

मनोरंजन