
कटनी। अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई। सुबह अग्रवाल भवन में पूजन, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। अग्रवाल पंचपरिषद के सदस्यों – दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, सुरेश चंद्र, केदार प्रसाद, राजकुमार, जगदीश प्रसाद, पुरुषोत्तम लाल, मनोज, अनूप, वैभव, अतिन, मुकुल मित्तल आदि ने महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना की। हवन-आरती बद्री महाराज जी ने संपन्न कराई।
सायं 5 बजे अग्रवाल भवन, मालवीय गंज से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सुसज्जित रथ पर महाराजा अग्रसेन जी, माता महालक्ष्मी एवं माता माधवी की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में महिलाएँ रानी कलर की साड़ी-चुनरी और पुरुष पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनकर शामिल हुए। अग्रवाल भवन में पगड़ी बांधकर शोभायात्रा का आरंभ किया गया।
शोभायात्रा अग्रसेन उद्यान, घंटाघर, केपी संस चौक, खेरमाई चौक, देवपद लाइम, जवाहर चौक, सुभाष चौक, मेन रोड, बजरंगबली मंदिर, गोलबाजार रामलीला मैदान, गजानन टॉकीज चौक होते हुए पुनः अग्रवाल भवन पहुँची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए। बच्चों ने वामन अवतार का मंचन किया और अग्रसेन उद्यान, घंटाघर पर 22वीं मासिक महाआरती भी संपन्न हुई।
भजन गायक शारदा शरण शर्मा व उनकी टीम ने भक्ति रस से वातावरण को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर ड्रॉ कूपन के माध्यम से 30 चांदी के सिक्कों का वितरण किया गया, जो स्व. मदन गोपाल व स्व. मीरादेवी अग्रवाल की स्मृति में पंकज, विकास व चंचल अग्रवाल (झांसी वालों) ने प्रदान किए।
महोत्सव में अग्रहरि समाज, कसौधन समाज, मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा, अग्र वंशज स्वप्निल अग्रवाल, देवपद परिवार, केपी मोटर्स, भारतीय परिवार समेत सैकड़ों लोगों ने भागीदारी निभाई। समाज के प्रमुख सदस्यों में सुरेंद्र कुमार, पवन मित्तल, मुरली मनोहर अग्रवाल, दशरथ रोहित, नवलेश, अमन, अशोक अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, कमलेश सागर, आशीष, संजय, राजा, विवेक, अंबिकेश, जगदीश, अनिरुद्ध, पंकज अग्रवाल, स्वामी प्रसाद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सरिता मित्तल, वीरेंद्र सेठ, नमन, राजकुमार अग्रवाल (LIC), सत्यम मोदी, राजेश अग्रवाल (काजू), आनंद राज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप, श्रीकांत, अशोक, अनुराग, संजय, नरबद, विपिन, भरत, विष्णु, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
