
भोपाल।अवैध शराब की तस्करी पर थाना कमला नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी गणेश राव के पास से पुलिस ने 94.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अल्टो कार जप्त की है. पुलिस ने बरामद मशरुका की कुल कीमत लगभग 03 लाख 20 हजार बताई है. पुलिस जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाल रंग की अल्टो कार में शराब की पेटियाँ रखकर गीतांजली चौराहा के पास शराब बेचने के लिये आया है. पुलिस को देखकर कार चालक डिपो चौराहा से होते हुए वायरलेस कलोनी जलेश्वर महादेव मंदिर रोड की ओर भागा, जिसको तत्काल घेराबंदी कर कार के साथ पकडा. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गणेश राव अडाव उम्र 39 साल निवासी कमला नगर का बताया. कार की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी हुई मिली. अवैध शराब और कार को लेकर आरोपी ने पुलिस को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया. आरोपी के पास से अलग-अलग ब्रांड़ की शराब की बोतलें बरामद की गई. आरोपी गणेश राव के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
