बीजिंग, 17 सितंबर (वार्ता) चाइना ओपन आयोजकों ने बताया है कि विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।
बेलारुस की सबालेंका ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “सभी को नमस्कार, यूएस ओपन के बाद लगी एक छोटी सी चोट के बाद, मुझे इस साल चाइना ओपन से नाम वापस लेने की घोषणा करते हुए दुख हो रहा है। मैं पूरी तरह स्वस्थ रहने पर ध्यान केंद्रित करूंगी और मैं अपने चीनी प्रशंसकों से जल्द ही मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं मैं अगले साल बीजिंग लौटने का इंतजार कर रही हूं और टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
सबालेंका इस सीजन में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के महिला एकल फाइनल में पहुँची थीं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में यूएस ओपन में अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।
उल्लेखनीय है कि चाइना ओपन 2025 का मुख्य ड्रॉ 24 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चलेगा।

