पर्यटन क्विज में बायां की छात्राओं का जलवा

बुधनी। मप्र पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पर्यटन क्विज में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बायां की छात्राओं ने जिले में पांचवां स्थान हासिल किया. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है. प्रतियोगिता में बायां विद्यालय की छात्राएं रश्मि रिछारिया, सलोनी यदुवंशी एवं सेहरीश खान की टीम ने सामान्य ज्ञान और पर्यटन संबंधी प्रश्नों का बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में जगह बनाई. ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विद्यालय की छात्राओं की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनी है. छात्राओं की सफलता पर प्राचार्य प्रवीण कुमार झरिया, शिक्षिका पूजा सिंगोदिया आदि ने बधाई दी.

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ पर निकाली रैली

Tue Aug 11 , 2026
सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद एवं नवांकुर संस्था कचनारिया द्वारा ग्राम मुंडला खुर्द एवं ग्राम कचनारिया में तिरंगा रैली निकाली गई. इस अवसर पर सभी ने तिरंगे के सश्वमान एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया. ब्लॉक समन्वयक प्रदीप […]

You May Like