हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ पर निकाली रैली

सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद एवं नवांकुर संस्था कचनारिया द्वारा ग्राम मुंडला खुर्द एवं ग्राम कचनारिया में तिरंगा रैली निकाली गई. इस अवसर पर सभी ने तिरंगे के सश्वमान एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया. ब्लॉक समन्वयक प्रदीप सिंह सेंगर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है. प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें. इस दौरान भारत माता के जयघोष एवं देशभक्ति के नारों से गांव का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया.

Next Post

यजमानों ने लिया राष्ट्रधर्म व संस्कृति सेवा का संकल्प

Tue Aug 11 , 2026
सीहोर। आर्य समाज मंदिर में आयोजित सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह एवं श्रावणी महोत्सव का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ, भजन एवं प्रेरणादायी उपदेशों के साथ हुआ. समापन समारोह में आचार्या अमृता आर्या के ब्रह्मत्व में 101 जोड़े यजमानों ने देव यज्ञ में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष […]

You May Like