यजमानों ने लिया राष्ट्रधर्म व संस्कृति सेवा का संकल्प

सीहोर। आर्य समाज मंदिर में आयोजित सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह एवं श्रावणी महोत्सव का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ, भजन एवं प्रेरणादायी उपदेशों के साथ हुआ.

समापन समारोह में आचार्या अमृता आर्या के ब्रह्मत्व में 101 जोड़े यजमानों ने देव यज्ञ में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सह पत्नी यज्ञ में शामिल हुए.उन्होंने कहा ऋषि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज आजादी के पूर्व से ही निरंतर सनातन, धर्म वेदों की पुर्नस्थापना तथा शुद्धि आंदोलन में अग्रणी रहा है. आज भी समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण तथा धर्म रक्षा में अपना योगदान दे रहा है.

इस दौरान अतुल वर्मा, प्रकाश चंद्र सोनी, भानु, रितेश राठौर, नरेश चंद्र आर्य, तरुण जगवानी, राजकुमार राठौर, नरेंद्र आर्य, राजेंद्र आर्य, रमेश आर्य, रमेश चंद्र आर्य, बाबूलाल, रामदीन, रामदयाल, रामस्वरूप गौर, बाला प्रसाद गौर, शम्मी आर्य, विकास आर्य आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

लगातार तेज बारिश से बढ़ा नर्मदा का जलस्तर

Tue Aug 11 , 2026
बुधनी। तेज बारिश का असर नर्मदा नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है. क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई. वहीं नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढऩे लगा है, जिससे नदी किनारे […]

You May Like