सीरिया पर प्रतिबंधों को लेकर तुर्की में वार्ता

अंकारा,23 जुलाई (वार्ता) तुर्की में अमेरिका के वित्त विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल तुर्की, सीरिया और इराक के अधिकारियों के साथ सीरिया पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के मुद्दे पर बातचीत कर रहा है।
इस बातचीत में धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में दमिश्क का समर्थन करने के लिए अमेरिका की तत्परता पर ज़ोर दिया गया है।तुर्की के इस्तांबुल स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी।
तुर्की की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ ने बुधवार को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के हवाले से एक बयान में कहा, “अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए उनके वित्त मंत्रालय की कार्यवाहक सहायक सचिव अन्ना मॉरिस कर रही हैं और यह प्रतिनिधिमंडल पिछले रविवार को अंकारा पहुँचा।”
बयान में कहा, “अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अंकारा और इस्तांबुल में तुर्की, सीरिया और इराक के अधिकारियों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहा है और यह बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सीरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने के फैसले पर केंद्रित है।”
बयान में धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए नए सीरियाई प्रशासन का समर्थन करने के लिए अमेरिकी वित्त विभाग की तत्परता की भी पुष्टि की गयी है।

Next Post

गाजा में राहत सामग्री वाले ट्रकों के फंसे होने पर इजरायल ने जतायी हैरानी

Wed Jul 23 , 2025
यरुशलम 23 जुलाई (वार्ता) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने गाजा में राहत सामग्री के वितरण में आ रही दिक्कतों पर हैरानी जतायी है। श्री शोशानी ने मंगलवार सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दिखाया गया कि 950 ट्रक गाज़ा की क्रॉसिंग […]

You May Like