चरित्र पर शंका, रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने खाया था जहर

जबलपुर‌: गढ़ा थाना अंतर्गत शाहीनाका केवट मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय पूजा पटेल ने चरित्र पर संदेह और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीली वस्तु खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मार्ग जांच के बाद मृतिका के लिव-इन पार्टनर आकाश पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा, आशीष जैन ने बताया कि मृतका पूजा पटेल और आरोपी आकाश पटेल 24 वर्षीय पिछले 5 वर्षों से बिना शादी किए पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रहे थे। दोनों की 3 वर्ष की एक मासूम बेटी भी है, जिसका नाम नायरा है।
मासूम बेटी को बताता था गैर की संतान
मर्ग जांच के दौरान मृतका पूजा के मायके पक्ष और उसकी मां सुनीता केवट ने पुलिस को चौंकाने वाले बयान दिए। परिजनों ने बताया कि आकाश सनकी मिजाज का है। वह अपनी ही 3 साल की बेटी नायरा को अपनी संतान मानने से इनकार करता था और शंका करता था कि वह किसी अन्य व्यक्ति की बच्ची है। इसके अलावा, वह पूजा पर अपने जीजा संतोष सिंह के साथ अवैध संबंध होने का झूठा आरोप भी लगाता था। इसी बात को लेकर वह आए दिन पूजा के साथ गाली- गलौज और बेरहमी से मारपीट करता था।

बेरहमी से पीटा, आहत होकर उठाया कदम
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे आकाश ने एक बार फिर पूजा के साथ गंभीर मारपीट की थी। पति के इस बर्ताव और चरित्र पर रोज-रोज लगने वाले लांछनों से आहत होकर पूजा ने घर में रखी कोई जहरीली वस्तु खा ली। जब पूजा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो आकाश उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पूजा को मृत घोषित कर दिया था।

गढ़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। गवाहों के बयान और पीएम रिपोर्ट से साफ हुआ कि आरोपी आकाश पटेल की लगातार प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर ही पूजा ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Next Post

व्हाट्सएप हैक, ऐंठे 55 हजार

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना क्षेत्र में शातिर जालसाज ने रिश्तेदार बनकर व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर 55 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेस्टलैंड खमरिया निवासी कल्पना श्रीवास्तव (55) के व्हाट्सएप पर उनके भाई रजनीकांत वर्मा के नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था […]

You May Like