
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से लगभग पचास किलोमीटर दूर घने जंगल में स्थित धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज का 102 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया।
आश्रम सूत्रों ने बताया कि कुछ समय से स्वामी अस्वस्थ थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था
उनका 101वाँ जन्मोत्सव 1 जनवरी 2025 को धारकुंडी आश्रम में धूमधाम से मनाया गया था, जिसमें उन्होंने बदलापुर से वर्चुअल दर्शन दिए थे।
22 नवंबर 1956 को गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद के आशीर्वाद से स्वामी सच्चिदानंद ने धारकुंडी के घने जंगल में कठोर साधना की और फिर यहां एक आश्रम की स्थापना की।
