एक करोड़ का छठ घाट प्रोजेक्ट, लेकिन भोजपुरी समाज ही कार्यक्रम से गायब

सारनी। भाजपा विधायक ने सतपुडा जलाशय स्थित छठ पूजा घाट के सौंदर्याकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम मे भोजपुरी समाज की अनदेखी की गई है.भाजपा विधायक योगेश पंडागरे ने आनन फ़ानन मे भूमि पूजन कर वाहवाही लूटने का काम किया है.उपरोक्त आरोप ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोजपुरी समाज के वरिष्ठ नेता बटेश्वर भारती ने लगाये है. उन्होंने कहा कि छठ पूजा भोजपुरी समाज के द्वारा की जाती है. इस मौके पर भोजपुरी समाज को आमंत्रित नहीं किया है. श्री भारती ने कहा कि भोजपुरी समाज लम्बे समय से छठ पूजा स्थल पर निर्माण कार्य कराये जाने की मांग कर रहा है.इसके बावजूद भी विधायक ने भूमि पूजन के मौके पर नहीं बुलाया है. उन्होंने कहा कि करीबन एक करोड़ की लागत से छठ घाट पर निर्माण एवं सौंदर्यकरण किया जायेगा. कार्यक्रम को पूरी तरह भाजपाई कर दिया है कार्यक्रम की जानकारी भोजपुरी समाज एवं अन्य दल के लोगो को नहीं दी गई इससे ऐसा प्रतीत होता है कि विधायक श्रेय लेने के चक्कर मे ऐसा किया है

Next Post

रविन्द्र भवन के पास खाली मैदान बना डंपिंग ग्राउंड, लोगों को जलभराव का डर

Mon Jun 8 , 2026
भोपाल। रविन्द्र भवन के पास स्थित खाली मैदान में बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। मैदान के कई हिस्सों में फैला कचरा न सिर्फ आसपास के वातावरण को प्रभावित कर रहा है, बल्कि सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। […]

You May Like