करणी सेना के जिला अध्यक्ष यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन करते समय हिरासत में

दतिया: सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब करणी सेना के जिला अध्यक्ष शिरोमणि सिंह सोलंकी ने यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध की पूर्व सूचना मिलने पर सेवड़ा पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। एसडीओपी अजय चानना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शिरोमणि सिंह को हिरासत में लेकर वाहन से थाने ले जाया गया। कार्यक्रम में शिरोमणि सिंह अकेले ही पहुंचे और पुलिस के सामने छाती ठोकते हुए यूजीसी को “काला कानून” बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा इसे प्रदेश में लागू करने की जल्दबाजी समझ से परे है, जबकि 29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी नियमों पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सवर्ण समाज सहित अन्य वर्गों के साथ अन्याय है और सरकार सर्वसमाज में संघर्ष की स्थिति पैदा कर रही है। हिरासत के दौरान भी उन्होंने अपने बयान दोहराए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 2 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर राज्य के सभी सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूजीसी छात्र शिकायत निवारण विनियम 2023 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संस्थानों में लोकपाल की नियुक्ति और छात्र समस्याओं का समयबद्ध समाधान अनिवार्य किया गया है।

Next Post

गाड़ी से जब्त की गायें, गौशाला भिजवाईं

Sun Feb 22 , 2026
ग्वालियर:गाड़ी में भरकर ले जाई जा रहीं गायों को जनकगंज थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जब्त कर लिया। गाड़ी में 6 गाय और 2 छोटे बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई दरमियानी रात करीब 3 बजे की। पूछताछ में आरोपी पहले स्वयं को हिंदू बताता रहा, लेकिन सख्ती […]

You May Like

मनोरंजन