कोसोवो में नयी राष्ट्रपति निर्वाचित, टला मध्यावधि चुनाव

प्रिस्टिना, 07 अक्टूबर (वार्ता) कोसोवो की संसद ने देर रात अर्थशास्त्री और शिक्षाविद जस्टिना शिरोका पुला को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया। उनके चुनाव के साथ ही संवैधानिक समयसीमा के तहत होने वाला संभावित मध्यावधि चुनाव टल गया।
सुश्री पुला को 120 सदस्यीय संसद में 81 मत मिले, जो आवश्यक बहुमत से एक अधिक था। यदि संसद राष्ट्रपति का चुनाव करने में विफल रहती तो देश में मध्यावधि चुनाव कराना पड़ता।

राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के नागरिकों, संस्थानों और राज्य का है तथा वह सभी नागरिकों की राष्ट्रपति होंगी।

उनका निर्वाचन प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती की सत्तारूढ़ वेतेवेंदोजे पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोसोवो के बीच हुए समझौते के बाद हुआ। इससे पहले संसद ने हेग स्थित कोसोवो युद्ध अपराध न्यायालय की शक्तियों को सीमित करने वाले कानून को भी मंजूरी दी।

शिरोका पुला कोसोवो एकेडमी ऑफ साइंसेज एंड आर्ट्स की अध्यक्ष रह चुकी हैं और 2008 से 2011 तक आर्थिकी मंत्री रही थीं। वह देश की युद्धोत्तर स्वतंत्रता के बाद तीसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

Next Post

मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल ने शासन में स्थापित किए नए मानक-स्मृति इरानी

Wed Oct 7 , 2026
रायपुर, 07 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष का सेवाकाल शासन, जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है तथा पार्टी कार्यकर्ता इससे प्रेरणा लेते […]

You May Like