16 जिलों में मां नर्मदा आश्रय स्थलों पर होगा पौधरोपण

भोपाल:प्रदेश सरकार प्रकृति, पर्यावरण और जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश के 16 जिलों में मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्‍थलों की भूमि पर पौधरोपण करेगी और मनरेगा परिषद ने तैयारी भी शुरू कर दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पौधरोपण के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं।233 स्‍थानों की लगभग 1000 एकड़ भूमि पर किया जाएगा पौधरोपण मां नर्मदा परिक्रमा पथ पर स्थित आश्रय स्‍थलों के लगभग 233 स्‍थानों की लगभग 1000 एकड़ भूमि पर 43 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 7.50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

पौधरोपण का कार्य 15 जुलाई से शुरू होगा जो 15 अगस्त तक चलेगा। इन क्षेत्रों में पौध-रोपण के लिए बकायदा अभियान चलाया जाएगा।मां नर्मदा आश्रय स्थलों पर जिन जिलों में पौधरोपण किया जाएगा, उन 16 जिलों में अनूपपुर, डिंडोरी, मण्‍डला, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा एवं खरगोन शामिल हैं।

Next Post

वायु सेना का जगुआर विमान राजस्थान के चुरू में दुर्घटनाग्रस्त

Wed Jul 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार को राजस्थान के चरू में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार यह विमान दिन में एक बजे के आस पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खेतों में गिरा है। अभी दुर्घटना के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा […]

You May Like

Play sound