
इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक को रिक्शा के कांच तोड़ते आरोपियों को रोकना भारी पड़ गया. विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की डंडे और मुक्कों से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने विजय श्रीनगर में रहने वाले शशांक पिता महेंद्र ददोरे की शिकायत पर राज नगर में रहने वाले विवेक सालवी और गब्बू के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. शशांक ने पुलिस को बताया कि वह अपने क्षेत्र में था, तभी उसने देखा कि आरोपीगण ऑटो नम्बर एमपी 09 आरबी 2423 के कांच डंडे से तोड़ रहे थे. जब उसने दोनों को रोका तो आरोपी पुरानी रंजिश का हवाला देकर गालियां देने लगे. विरोध करने पर मुक्कों से मारपीट की गई और विवेक ने डंडे से शशांक के दोनों हाथों पर वार किए, जिससे उसे गंभीर चोट आई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, घायल शशांक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
