पुतिन और मोदी ने भारत को एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर चर्चा की

मॉस्को, 02 सितंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बिश्केक में बातचीत के दौरान भारत को रूसी एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के मुद्दे पर संक्षेप में चर्चा हुई।

रुस की सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए संघीय सेवा के प्रमुख दिमित्री शुगाएव ने यह जानकारी दी।

जब शुगाएव से पूछा गया कि क्या नेताओं ने एस-400 की आपूर्ति का मुद्दा उठाया था, तो उन्होंने कहा, “बस संक्षेप में। कोई खास चर्चा नहीं हुई।”

उन्होंने बताया कि इन प्रणाली की आपूर्ति की योजना है और इस पर विस्तार से विचार करने की ज़रूरत है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2018 में रूस और भारत ने कुल 5.43 अरब डॉलर की कीमत वाले पांच एस-400 वाय रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए पहले अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे। पहली तीन यूनिट 2021 और 2023 के बीच आपूर्ति की गईं, जबकि बाकी दो के 2026 और 2027 में आने की उम्मीद है। मार्च 2026 में भारत ने नए एस-400 प्रणाली खरीदने को मंज़ूरी दी।

 

Next Post

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया-आईआरजीसी

Wed Sep 2 , 2026
तेहरान, 02 सितंबर (वार्ता) ईरान ने जॉर्डन में बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमलों के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइलों से जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया गया […]

You May Like