विधायक पाण्डेय ने उठाए जनहित के मुद्दे

जबलपुर: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उत्तर मध्य विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और यातायात व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए। बैठक की अध्यक्षता सांसद आशीष दुबे ने की। विधायक ने बलदेवबाग स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को पूरी तरह उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट कर व्यवस्थित करने, सुपर मार्केट से बड़ा फुहारा और अंधेरदेव से करमचंद चौक मार्ग को वन-वे करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही ई-रिक्शा की अनिवार्य कोडिंग और रूट निर्धारण, पेयजल पाइपलाइनों को नाले-नालियों के जलस्तर से ऊपर करने तथा रानीताल मुक्तिधाम में आधुनिक शवदाह प्रणाली विकसित करने की मांग रखी।

डॉ. पाण्डेय ने आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को देखते हुए निर्बाध बिजली, प्रकाश व्यवस्था और शहर में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, पाटन विधायक अजय बिश्नोई, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

होटल के बाहर से चोरी हुई बाइक, दोस्तों ने फिल्मी स्टाइल में चोर को दबोचा

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र में देर रात एक होटल के बाहर से युवक की यामाहा बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में चोर को रंगे हाथों धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, गुप्तेश्वर निवासी विकास विश्वकर्मा देर रात करीब […]

You May Like