
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भोला नगर कुमार मोहल्ला में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात मेें पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।
साथ ही वारदात कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
